अलीगढ़ में प्रधानमंत्री के आने का अभी तक कोई भी सरकारी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। शासन स्तर से भी मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। न ही कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगी है। लेकिन, वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हर महकमा सतर्क है। अफसर बुरी तरह से हलकान हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को सौगात देंगे। जनसभा के मंच को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, प्रधानमंत्री के आने का अभी तक कोई भी सरकारी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। शासन स्तर से भी मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। न ही कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगी है। लेकिन, वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हर महकमा सतर्क है। अफसर बुरी तरह से हलकान हैं।
15 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी संजीव सुमन ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम आदि अफसरों के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा आदि पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित जनसभा स्थल रामघाट रोड स्थित ताला नगरी, भुकरावली जीटी रोड आदि का निरीक्षण किया। जनसभा एवं हेलीपैड स्थल के आसपास की जाने वाली सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से रखने को लेकर तैयारियां करने के भी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का कर सकते हैं शिलान्यास एवं लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनीपुर एयरपोर्ट एवं खैर रोड पर निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर आदि परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं।
अलीगढ़-आगरा हाईवे, रामघाट-कल्याण मार्ग, क्वार्सी चौराहा एवं खेरेश्वर चौराहे पर बनने वाले ओवरब्रिज की आधारशिला भी रख सकते हैं।
धनीपुर इलाके में बनने वाले दूसरे डिफेंस कॉरिडोर, खैर-जट्टारी, टप्पल बाईपास के निर्माण की आधारशिला भी रख सकते हैं।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बने नए प्रशासनिक भवन का भी लोकार्पण कर सकते हैं।