फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: तीन गुना हुई फूलों की कीमत, 40 वाला गेंदा 100 रुपये किलो बिका

Thu, 31 Oct 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लक्ष्मी जी का सबसे प्रिय फूल कमल के एक फूल की कीमत 80 से लेकर 100 रुपये पहुंच गई। सफेद रंग के फूल की कीमत भी 200 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन
मानिक चौक पर दीपावली पूजन के लिए फूल खरीदते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपोत्सव पर फूल की कीमत में दो से तीन गुना तक का उछाल आ गया है। दिवाली से पहले 40 रुपये किलो बिकने वाला गेंदा फूल अब 100 रुपये किलो है। वहीं, कमल का फूल 80 से 100 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। अच्छी बिक्री होने से फूल विक्रेताओं के चेहरे खिल गए हैं। शहर में कई स्थानों पर तो फूलों की कमी भी हो गई।

विज्ञापन


दिवाली पर लोग अपने घर, दुकान आदि को सजाने के लिए फूलों का प्रयोग करते हैं। घर के द्वार पर बंदनवार, फूलों की माला, अशोक के पत्तों से बनी लड़ी से सजावट की जाती है। पूजा स्थल से लेकर सजावट तक के लिए फूलों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में फूलों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। बुधवार को शहर के बाजारों में छोटा गेंदा 100 रुपये प्रति किलो व बड़ा गेंदा 150 रुपये किलो तक बिका।

दिवाली को इनकी कीमतें और भी बढ़ने की संभावना है। वहीं गुलाब का फूल 250 रुपये किलो से 400 रुपये तक बिका। अलग-अलग स्थानों पर इनके दाम अलग-अलग मिले। लक्ष्मी जी का सबसे प्रिय फूल कमल के एक फूल की कीमत 80 से लेकर 100 रुपये पहुंच गई। सफेद रंग के फूल की कीमत भी 200 रुपये प्रति किलो हो गई। फूल विक्रेता करन सैनी ने बताया कि इस बार बारिश से फूलों की खेती में काफी नुकसान हुआ है, जिससे थोक व खुदरा कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें