फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्मशान भूमि पर पुआल रखकर अंतिम संस्कार करने से रोका

Wed, 29 Oct 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास के गांव नौगवां में श्मशान की भूमि पर पुआल व करब रखकर कब्जा जमा लिया गया। मंगलवार को एक युवक का शव लेकर परिजन और ग्रामीण श्मशान की भूमि पर पहुंचे तो कब्जा करने वाले ने पुआल व करब हटाने से इन्कार कर दिया। इस पर शव लेकर लोग वहीं बैठे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुआल व करब हटवाई तब शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


गांव के उमेश कुमार (19) पुत्र अमृतलाल की मंगलवार की सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। दोपहर में परिजन और समाज के लोग शव लेकर श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। वहां पर गांव के मेहीलाल और धरमू की पुआल व करब रखी थी। ग्राम प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि लोगों ने पुआल व करब हटाने के लिए कहा तो दोनों ग्रामीण देरी करने लगे। इसी पर विवाद होने लगा।

किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुआल व करब हटवाई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। अंतिम संस्कार के समय मौजूद लोगों ने इस तरह श्मशान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले धान और बाजरा कटने पर दो ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि पर अपनी पुआल व करब रख दी थी। शव लेकर पहुंचे लोगों ने इसे हटाने के लिए कहा तो दोनों ग्रामीणों ने अभी हटा देंगे की बात कहकर तत्काल नहीं हटाया। इस पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुआल व करब हटवा दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें