फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं पर बयान बदलने का डाला जा रहा दबाव

Tue, 13 Sep 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
छात्राओं पर बयान बदलने का डाला जा रहा दबाव - फोटो : Dig vishal
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएस कॉलेज प्रबंधन पर छात्राओं पर बयान बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। परिषद के प्रदेश मंत्री योंगेद्र वर्मा ने कहा कि सपा के दबाव में कॉलेज प्रबंधन भटक रहा है। प्रबंधन का काम छात्राओं को सुरक्षा मुहैया कराना है न कि बयान बदलने के लिए दबाव डालने का।
विज्ञापन

दो महीने पहले यदि एक छात्रा के आवेदन पर कार्रवाई होती तो शायद यह स्थिति न आती। एबीवीपी नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन को आगाह किया है कि हमेशा सपा की सरकार नहीं रहेगी। कॉलेज प्रशासन लव जेहाद को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि सोची समझी राजनीति के तहत अभद्रता करने वाले सपा छात्र सभा के नेताओं पर कार्रवाई की मांग करने वाले छात्र नेताओं को निलंबित कर दिया गया। हालांकि डीएस कॉलेज प्रबंध कमेटी के सचिव राजीव अग्रवाल ने एबीवीपी नेताओं द्वारा छात्राओं पर दबाव बनाए जाने के आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह छात्राओं से घटना के बारे में जानकारी लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें