प्रो. विभा को सोशल मीडिया और संदेशों के माध्यम से लोगों ने बधाई दी है। गांव अलहदादपुर के अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। एएमयू के पूर्व छात्र और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने उनके सम्मान को एएमयू के लिए गर्व की बात बताया। अंग्रेजी विभाग की छात्रा गीतिका ने कहा वह वह विद्यार्थियों के लिए आदर्श हैं। एएमयू शिक्षक अतीक अहमद ने इसे अलीगढ़ के लिए बेहद गौरवशाली दिन बताया।
सीएम योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रो विभा शर्मा के बारे में वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। ट्विट कर सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी विभाग की प्रो. विभा शर्मा जी को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! प्रो. विभा शर्मा जी ने थिएटर वर्कशॉप और Innovative Pedagogy के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्रिएटिविटी और विचारों को अभिव्यक्त करने का अद्भुत अवसर प्रदान किया है। शिक्षा में आपके ऐसे प्रयोग भावी पीढ़ियों को ज्ञान के साथ व्यक्तित्व निर्माण की ओर भी अग्रसर करते हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं!