लघु उद्योग भारती ने जीएसटी स्लैब में बदलाव का स्वागत किया है। संगठन के संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल ने कहा कि यह कर चोरी को कम करने और व्यावसायिक राजस्व हानि रोकने के लिए उठाया गया कदम है।
जीएसटी दरों में सुधार का स्वागत किया
जीएसटी एडवोकेट ग्रुप ऑफ लीजेंड के संरक्षक, गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट ने जीएसटी की दरों में सुधार के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें सस्ती होंगी। उन्होंने इसे एक अच्छा कदम बताया। फैसले का स्वागत करने वालों में एमपी भारद्वाज, अरुण माथुर, अजय शर्मा, मुकेश सक्सेना, राजमुकुट वार्ष्णेय,आरके गुप्ता, प्रमोद जलाली, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
दूध, पनीर, मक्खन, दाल आधारित खाद्य वस्तुएं, दवाइयां और मेडिकल किट पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी या शून्य कर दिया गया। जीवन रक्षक दवाओं, डायग्नोस्टिक किट और ऑक्सीजन उपकरण को पूरी तरह करमुक्त किया गया। इससे मरीजों को और उनके परिवार वालों को बहुत लाभ होगा। - रामबाबू सिंह, सीए।