भाकियू अध्यक्ष सुनील ने बताया कि गांव की एक विधवा महिला मुन्नी पत्नी वीरेंद्र सिंह की बेटी राजकुमारी ने बताया कि उसका परिवार पिछले 14 सालों से लगातार एससी-एसटी, मारपीट, छेड़खानी जैसे झूठे आरोपों को झेल रहा है। राजकुमारी ने बताया कि पिता की मृत्य के बाद से गांव के ही कुछ लोग उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न कर रहे हैं। एसएसपी समेत तमाम अफसरों से कई बार शिकायत की है, लेकिन आज तक कहीं सुनवाई नहीं हुई है।
कोतवाली इगलास क्षेत्र के हस्तपुर में एक किसान परिवार एससी-एसटी के मुकदमे से डरकर गांव से पलायन करने की बात कही है। रविवार को भाकियू सुनील के पदाधिकारी गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष सुनील ने बताया कि गांव की एक विधवा महिला मुन्नी पत्नी वीरेंद्र सिंह की बेटी राजकुमारी ने बताया कि उसका परिवार पिछले 14 सालों से लगातार एससी-एसटी, मारपीट, छेड़खानी जैसे झूठे आरोपों को झेल रहा है।
अब तक उसके परिवार के सदस्यों पर 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इससे लगातार परिवार का शोषण हो रहा है। राजकुमारी ने बताया कि पिता की मृत्य के बाद से गांव के ही कुछ लोग उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी समेत तमाम अफसरों से कई बार शिकायत की है, लेकिन आज तक कहीं सुनवाई नहीं हुई है। अब उनका परिवार गांव से पलायन करने पर मजबूर हो गया है। भाकियू अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर भाकियू पदाधिकारी एसएसपी एवं डीआईजी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा।