फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे के विरोध में डीएम आवास पर देर रात धरना

सार

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला माली में रविवार को एक पुस्तैनी मकान पर कब्जा कर लेने के विरोध में पीड़ित पक्ष देर रात डीएम आवास पर पहुंच गया।किसी तरह एसीएम ने गांधीपार्क के थाना प्रभारी को बुलाकर उन्हें साथ भिजवा दिया ।उसे इलाज को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला माली में रविवार को एक पुस्तैनी मकान पर कब्जा कर लेने के विरोध में पीड़ित पक्ष देर रात डीएम आवास पर पहुंच गया। यहां डीएम समेत किसी भी अधिकारी के न मिलने पर परिवार सहित धरने पर बैठ गया। किसी तरह एसीएम ने गांधीपार्क के थाना प्रभारी को बुलाकर उन्हें साथ भिजवा दिया ।
विज्ञापन

नगला माली निवासी बासुदेव के अनुसार वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सन 1971 में अपने भाई तेजवीर और बेनी शंकर के साथ नगला माली में 210 वर्ग गज का एक मकान खरीदा था। बड़े भाई बेनीशंकर की मौत हो गई। तेजवीर परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। आरोप है कि तेजवीर ने मकान पर कब्जा कर लिया है।
बासुदेव का आरोप है कि पहले ही दोनों भाइयों से उन्होंने मकान का अपने पक्ष में बैनामा करा लिया था। करीब एक माह पहले तेजवीर ने एक दूसरे युवक को मकान का बैनामा कर दिया । इसकी जानकारी होेने पर बासुदेव ने डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गांधी पार्क थाने से भी उसे फटकार कर भगा दिया गया। आरोप है कि मकान का बैनामा कराने वाले युवक के पक्ष के लोग आ गए और घर में रखे सामान को बाहर फेंक दिया । विरोध पर मारपीट कर डाली। मारपीट में नातिनी सुमरिन घायल हो गई।
उसे इलाज को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में न्याय न मिलने पर परिजन देर रात डीएम आवास पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार ने रात करीब 11:30 बजे इलाका पुलिस को बुलाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर पीड़ित पक्ष को उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें