अलीगढ़ प्रदर्शनी (नुमाइश) के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रमों को लेकर 7 नवंबर को नुमाइश की कार्यकारिणी की एक बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बार प्रदर्शनी को आधुनिक रूप देने का प्रयास रहेगा। इसमें कई नए आकर्षण और विशेष कार्यक्रम जोड़ने के प्रस्ताव भी तय हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार कश्मीर मार्केट में सभी दुकानों को तोड़कर नया बनाया गया है। साथ ही नुमाइश परिसर की सड़कों को भी सीमेंटेड किया गया है। कार्यकारिणी की बैठक के लिए सदस्यों पर आमंत्रण भेजा गया है लेकिन बैठक का एजेंडा नहीं है।
ऐसी चर्चा है कि इस बार नुमाइश जनवरी में आयोजित हो सकती है। चूंकि फरवरी में यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसी महीने रमजान भी हैं। डीएम संजीव रंजन कहते हैं कि पूरी कोशिश रहेगी कि इस बार की नुमाइश को यादगार और जनता के लिए भरपूर मनोरंजक बनाया जाए।