फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जुलाई से कांवड़ यात्रा: रोड पर गड्ढे-अतिक्रमण और जलभराव, 60 किमी का रूट रहेगा सीसीटीवी की निगरानी में

Sat, 05 Jul 2025 01:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कांवड़ यात्रा के लिए रामघाट से खेरेश्वर धाम तक 60 किलोमीटर के पूरे कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर अगले 48 घंटे के अंदर पैच वर्क का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी जीटी रोड पर हो रहे गड्ढे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले यात्रा मार्ग का जायजा लेने पहुंचीं मंडलायुक्त को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे, जल भराव और अतिक्रमण दिखाई दिया। इस पर उन्होंने मौके पर ही नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अगले 48 घंटों के भीतर कांवड़ यात्रा के रूट पर पैच वर्क करने के साथ-साथ, जहां-जहां जल भराव की स्थिति है, वहां अतिरिक्त पंपसेट लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर खासी नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी द्वारा सभी सड़क मार्गों पर किये जा रहे धीमी गति से कार्यों को लेकर अधिशासी अभियंता से गहरा रोष प्रकट किया। हर हालत में कांवड़ यात्रा से पहले गड्ढे भरने के लिए कहा। 
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पांच सेक्टरों में विभाजित, खैर रोड पर होगा रूट डायवर्ट
खेरेश्वर धाम पहुंचकर वहां की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि आवागमन मार्ग को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने खैर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का हवाला देते हुए मंडलायुक्त से अनुरोध किया कि कावड़ियों के आवागमन को देहली गेट की ओर से खैर बाईपास होते हुए नादा पुल से खेरेश्वर जाने वाले रूट पर डायवर्ट कर दिया जाए।

विज्ञापन

अलीगढ़ में 60 किलोमीटर का कांवड़ रूट रहेगा सीसीटीवी की निगरानी में

कांवड़ यात्रा के लिए रामघाट से खेरेश्वर धाम तक 60 किलोमीटर के पूरे कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर अगले 48 घंटे के अंदर पैच वर्क का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं। 

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी इंतजाम कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रामघाट और संकरा घाटों से जल भरा जाता है। सड़कों के चिह्नित स्थानों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों जैसे खेरेश्वर और अचल ताल के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस और रिजर्व वार्ड आदि का इंतजाम सुनिश्चित किया गया है। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें