ट्रैवल्स एजेंसी संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि नए साल में टूर पर जाने वालों को उनके बजट के अनुसार आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। अपार्टमेंट और कॉलोनी में रहने वाले लोग संयुक्त रूप से घूमने का प्लान बना रहे हैं। समूह में टूर का पैकेज सस्ता पड़ता है।
बैंकॉक, मलयेशिया, दुबई, थाईलैंड,सिंगापुर, नेपाल, भूटान जाने की होड़
ट्रैवल्स एजेंसी संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नए साल पर युवा वर्ग में विदेश जाने की चाह बढ़ी है। युवाओं की पहली पसंद बैंकॉक, मलयेशिया, दुबई, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, वियतनाम हैं। देश में गोवा ऐसा शहर है जहां हर कोई जाने की चाह रखता है।