शहर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ गया है। एक्यूआई रिपोर्ट में तीन चौराहे रेड और पांच ऑरेंज जोन में हैं। ऐसे में इन सभी चौराहों की हवा को शुद्ध करने के लिए हर दिन दोनों समय एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जा रहा है। पेड़ों व सड़कों की धुलाई के साथ धूल को हटाया जा रहा है। जल्द ही हवा में सुधार आएगा। - विनोद कुमार, नगर आयुक्त
शहर के चौराहों की एक्यूआई रिपोर्ट
- कलक्ट्रेट तिराहा- 327.03 रेड
- रसलगंज चौराहा-368.31-रेड
- कंपनी बाग चौराहा-329.75 रेड
- एटा चुंगी-291.17- ऑरेंज
- मसूदाबाद-283.86 - ऑरेंज
- सेंटर प्वाइंट-210.03 ऑरेंज
- आगरा रोड-206.46 ऑरेंज जोन
- दूबे का पड़ाव-204.96- ऑरेंज
- एमएयू सर्किल-142.88 यलो
- बारहद्वारी-46.26 ग्रीन जोन