फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे पर अलीगढ़ में मुकदमे की तैयारी, जमातियों के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Tue, 07 Apr 2020 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
जनता को भा रहा राज ठाकरे का प्रचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलाने के जिम्मेदार जमातियों को इलाज देने के बजाय गोली मारने का बयान देने के बाद महाराष्ट नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ अलीगढ़ में मुकदमा दायर कराने की तैयारी हो रही है।  

विज्ञापन


पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि तब्लीगी जमात से लौटे सभी लोग कोरोना संक्रमित नहीं है। ऐसे में प्रशासन और बाकी लोगों को ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों के संक्रमण को सभी पर न थोपा जाए। 

वरना समाज में भेदभाव बढ़ जाएगा। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सभी जमातियों के बारे में एक सा बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में अपने वकीलों से राय ली है। अदालतों के कामकाज शुरू करते ही वह 156/3 के तहत इस मामले में मुकदमा दर्ज कराएंगे।  पूर्व विधायक ने कहा है कि इसी तरह से एक स्थानीय हिंदुवादी महिला नेता पूजा शकुन पांडेय ने भी विवादित बयान दिया है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस प्रशासन ने ही मुकदमा दर्ज कराया है। अलीगढ़ का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसीलिए ऐसे लोगों पर सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें