फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, रिपोर्ट दर्ज, पति हिरासत में, फरार लोगों की तलाश

Tue, 04 Nov 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना प्रभारी जवां योगेंद्र सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति बबलू को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। शेष फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवां क्षेत्र के गांव कोटा खास में 2 नवंबर को एक गर्भवती विवाहिता का शव बरामदे में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिता प्रेम सिंह निवासी हरनामवास बरौला ने थाना जवां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उन्होंने अपने बेटी गुंजन (25) की शादी नौ जुलाई 2024 को बबलू पुत्र शिवचरण उर्फ राजवीर के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में हुए खर्च से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। 2 नवंबर को बबलू ने फोन कर बताया कि गुंजन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर वह पहुंचे तो वहां पहले से पुलिस मौजूद मिली।

ससुराल के सभी सदस्य फरार थे। आरोप है कि पति, ससुर, सास अनारकली, देवर अनिल, भानू, ननद नेहा, चचिया ससुर रामकिशन ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। थाना प्रभारी जवां योगेंद्र सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति बबलू को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। शेष फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें