27 जून से दोनों केंद्रों पर पसंदीदा कॉलेजों का विकल्प देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 2 जुलाई तक चलेगी। तीन जुलाई को विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन होगा।
हाथरस जिले में दो केंद्रों पर पॉलिटेक्रिक में प्रवेश के लिए पसंदीदा कॉलेजों का विकल्प देने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलाॅजी में 28 जून को 15 विद्यार्थियों ने पसंदीदा कॉलेज का विकल्प दिया।
विज्ञापन
दसवीं के बाद तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए पॉलिटेक्निक बेहतर विकल्प है। जिले में एमजी पॉलिटेक्निक और महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी संचालित हैं। पिछले दिनों पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।
27 जून से दोनों केंद्रों पर पसंदीदा कॉलेजों का विकल्प देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 2 जुलाई तक चलेगी। तीन जुलाई को विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन होगा। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद विद्यार्थी संबंधित पॉलिटेक्निक में प्रवेश ले सकेंगे।