सादाबाद नगर और क्षेत्र में 28 जून की सुबह हुई बारिश के बाद कभी धूप निकली तो कभी बादल छाये रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच आसमान में सतरंगी छटा छा गई।
विज्ञापन
आसमान में बादलों के बीच इंद्रधनुष दिखाई देने लगा। यह दुर्लभ नजारा करीब तीन बजे दिखाई दिया। काफी लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।