उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी के तीसरे सप्ताह में होगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि विषयवार प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए जल्द ही स्कीम जारी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा कराने की मंशा विद्यार्थियों की योग्यता और क्षमता को परखना है। अगर विद्यार्थियों का परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहा तो उन्हें और प्रोत्साहित किया जाएगा। जबकि, खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए रिमीडियल क्लास यानी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। ताकि जिन विषयों में वह कमजोर रहे हैं, उसमें उन्हें मजबूत किया जा सके।