महुआ खेड़ा के एपीएस क्रिकेट मैदान पर एमके अलीगेरियन की ओर से आयोजित विंटर सीजन-5 के चौथे मैच में एमके मुंबई इंडियंस ने एमके सनराइजर्स को 38 रन से हरा दिया।
35 ओवर के मैच में एमके मुंबई इंडियंस 25 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। फारिस खान ने 35 रन व अयान शेख ने 19 रन की पारी खेली। एमके सनराइजर्स के गेंदबाज ने सतपेश ने तीन विकेट, हिमांशु, आदित्य गुप्ता व दीपू ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी एमके सनराइजर्स की टीम 30 ओवर में 138 रन बना सकी। वह 38 रन से मैच हार गई।
हिमांशु ने 42 रन बनाए। एमके मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शिवम ने चार विकेट, कैफ, अयान व अरीब ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम को तेजवीर सिंह जादौन ने दिया। प्लेयर ऑफ द डे हिमांशु रहे। इस अवसर पर हेड कोच मंसूर, शानू, विनय आदि मौजूद रहे।