लुईसा सोल्स स्कूल स्थित आवास पर फादर जोनाथन लाल ने क्रिसमस मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यहां आए अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने इस आयोजन की सराहना की। साथ ही इस कार्यक्रम को भविष्य में और भी भव्य बनाने में हर सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सूत्रधार रहे फादर जोनाथन लाल की सभी ने आभार जताया। कहा कि क्रिसमस मिलन भी सभी धर्मों के प्रबुद्धजनों के मिलने का और सभी के लिए प्रार्थना करने का कार्यक्रम है।
यहां विभिन्न गिरजाघरों से आए फादर और पास्टरों ने सर्व समाज के लिए प्रार्थना की। साथ ही अलीगढ़ के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन की सलामती, सुख-समृद्धि, तरक्की और निरोगी रहने की प्रार्थना की। मेयर मो. फुरकान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सूत्रधार फादर जोनाथन लाल का आभार जताया। एसीएम-2 रंजीत सिंह, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार, सीओ-2 राघवेंद्र सिंह ने सामाजिक भाईचारे का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आमंत्रित करने का आभार जताया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारा बढ़ता है।
ईद मिलन, होली मिलन समारोह तो खूब सुुना था। आज सामाजिक भाईचारे का प्रतीक क्रिसमस मिलन समारोह में हिस्सा ले लिया है। आज तक किसी ने अलीगढ़ प्रशासन और पुलिस के लिए प्रार्थना नहीं की। इस मौके पर इंग्राहम नकवी चर्च के फादर अमित ऑस्मंड, फादर जोनाथन लाल, गुलजार अहमद, फादर याकूब बेंजिमन, फादर अभिताभ हैरल्ड, फादर याकूब बेंजिमन, फादर हाबिल ग्यान, फेथ चर्च आगरा से पास्टर पतरस एंथोनी, श्योराज जीवन ने भी अपना संबोधन रखा। जॉयसी सिंह और इफराहिम नूर ने मसीह गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर राजेश राज जीवन, आशीष पॉल, शेखर जीवन, मिंटू स्वरूप, दर्शन दीवान, विपिन मुंशी, अल्का लाल, कुसुमलता, वंदना आदि मौजूद रहे।