दूसरी बार एएमयू की बग्घी पर सवार हुए प्रणब मुखर्जी
- फोटो : Dig Vishal
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दूसरी बार एएमयू की ऐतिहासिक बग्घी पर सवार हुए। मंगलवार को वह वीसी लॉज से बग्घी पर सवार होकर एथलेटिक्स मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
एएमयू राइडिंग क्लब के घुड़सवार उन्हें घेरे में लेकर कार्यक्रम स्थल तक ले गए। इसके पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जानकारों का कहना है कि इससे पूर्व प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति रहते इंटरनेशनल सोशल साइंस कांफ्रेंस का उद्घाटन करने आए थे। उस समय भी वह बग्घी पर बैठकर कार्यक्रम स्थल तक गए थे। विदेश मंत्री रहते भी प्रणब मुखर्जी एएमयू में आए थे।
उल्लेखनीय है कि प्रणब मुखर्जी का एएमयू से गहरा लगाव है। जब वह वित्त मंत्री थे, उस समय उन्होंने एएमयू के मुर्शिदाबाद केंद्र के लिए बजट जारी किया था। मुर्शिदाबाद केंद्र को शुरू कराने में उनका विशेष योगदान है। उन्होंने ही वहां केंद्र की ईंट रखी थी। प्रणब के पुत्र एवं सांसद सदस्य अभिजीत मुखर्जी वर्तमान समय में एएमयू कोर्ट के सदस्य हैं।