अलीगढ़ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद पर जानलेवा हमला होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में मलखान सिंह अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, बाबा फरीद के पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनके घर के सामने पानी की पाइपलाइन लगवा रहा था जिस पर उन्होंने एतराज जताया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।