फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एसवी कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवी कॉलेज में स्नातक व परास्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 जून से शुरू होंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की सैन्य विज्ञान प्रथम की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 जून को सुबह 10:30 बजे होगी, जबकि सैन्य विज्ञान द्वितीय की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे होगी।
विज्ञापन

इसी तरह बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की कंप्यूटर साइंस की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जून की सुबह 8:30 बजे होगी। एमए द्वितीय वर्ष की राजनीति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 जून को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा 10 जून की सुबह 8:30 बजे, एमए द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र की परीक्षा 11 जून को पूर्वाह्न 11 बजे, इतिहास की परीक्षा 11 जून को पूर्वाह्न 11 बजे, बीए द्वितीय वर्ष की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 12 जून की सुबह 8 बजे, एमकॉम द्वितीय वर्ष ग्रुप ए,बी व सी की परीक्षा 13 जून की सुबह 9 बजे, एमएससी प्रथम वर्ष की गणित की परीक्षा 14 जून की सुबह 9 बजे से होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें