फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आविष्कारः स्विच को बिना छूए बंद चालू होंगे बिजली उपकरण

विज्ञापन
आशीष सोनी - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
शिवओउम शर्मा
विज्ञापन

बीटेक कंप्यूटर साइंस के एक छात्र ने कमाल कर दिखाया है। उसने एक ऐसी मोबाइल प्रोग्रामिंग तैयार की है, जिसके जरिए बिना स्विच का प्रयोग किए बिजली उपकरणों को बंद व चालू कर सकते हैं। इस छात्र का कहना है कि उसने एक प्रोग्रामिंग कूड़ेदान के लिए भी तैयार की है, जिससे बिना हाथ-पैर लगाए सेंसर के जरिए खोलकर उसमें कूड़ा डाला जा सके।
मोहल्ला मास्टर कॉलोनी निवासी आशीष सोनी पुत्र विजय कुमार वर्मा जीएलए विवि से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की कस्बे में दुकान हैं। आशीष सोनी ने बताया कि उनके दिमाग में एक दिन आया कि बिना स्विच को हाथ लगाए ट्यूब लाइट, टीवी, समर, फ्रिज (रेफरीजेटर) आदि को कैसे बंद व चालू कर सकते हैं। उन्होंने रिले तथा नोडेंसी का प्रयोग कर एक प्रोग्रामिंग तैयार की। अपने घर की ट्यूब लाइट, टीवी, सबमर्सिबल, फ्रिज को मोबाइल से बंद तथा चालू करने का काम किया।
विज्ञापन

उनका यह प्रयोग सफल रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी में स्ट्रीट लाइट तथा कूड़ेदान के प्रयोग के लिए इस प्रोग्रामिंग का उपयोग कर सकते हैं। कूड़ेदान को बिना स्पर्श किए उसे सेंसर के जरिए खोलकर उसमें कचरा डाल सकते हैं।
विज्ञापन

आशीष का कहना है कि वह घरों में पानी की टंकी को भरने के लिए प्रोग्रामिंग तैयार कर रहे हैं। जिससे टंकी में पानी खत्म होते ही सबमर्सिबल चालू हो जाएगा। भरने के बाद अपने आप बंद हो जाएगा। इससे पानी का सदुपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें