फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश में शहर से गांव तक विद्युत आपूर्ति चरमराई, कई इलाकों में 18 घंटे बिजली गुल

Tue, 02 Sep 2025 11:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति में समस्या आई। कई बिजली घरों में पानी भर गया तो कई मशीनें डूब गईं। जिसे सुचारू कर आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
बारिश से बिजली रही गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के कारण अलीगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण इलाके की आपूर्ति चरमरा गई। गूलर रोड, शांतिनिकेतन, मेडिकल रोड, विक्रम कालोनी और मेहरावल बिजली घर की मशीनों में पानी भर गया। जिसके कारण लगभग 15 से 18 घंटे बिजली गुल रही। ग्रामीण इलाकों में तो सोमवार रात आठ बजे तक बिजली नहीं आई। जिसके कारण लोगों को बिजली के साथ पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


31 अगस्त रात दो बजे से हो रही झमाझम बारिश से सभी बिजली घर ब्रेक डाउन में चले गए। इसके बाद से एक-एक कर बिजली घरों की आपूर्ति को बहाल किया गया। मगर गूलर रोड, विक्रम कालोनी, मेडिकल रोड और शांति निकेतन बिजली घर में ज्यादा जल भराव होने से वीसीबी में पानी घुस गया। जिसके कारण इन बिजली घरों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह में करीब 11 बजे नगर निगम की टीम ने इन सभी बिजली घरों से पानी को बाहर किया। उसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मशीन साफ कर हीट किया। तब जाकर शाम को पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। 

इसके अलावा 50 ट्रांसफार्मर पानी में डूबने के कारण सैकड़ों घरों में आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही। जिसे धीरे-धीरे कर्मचारी सुचारू करने में जुटे रहे। मेहरावल बिजली घर के इलियासपुर में 200 घरों की बिजली 18 घंटे गुल रही। गांव के अजय स्पेंसर ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे गुल हुई बिजली आठ बजे तक नहीं आई। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत भी की गई। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति में समस्या आई। कई बिजली घरों में पानी भर गया तो कई मशीनें डूब गईं। जिसे सुचारू कर आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल की जा रही है।
विज्ञापन


12 घंटे अवंतिका में नहीं रही बिजली, ब्रेन हेमरेज के मरीज की मशीन रुकी
अलीगढ़ के अवंतिका फेज-2 में चंदौसी से आईं श्रेयांशी वार्ष्णेय रहती हैं। उनके भाई तरुण कुमार को तीन साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ। घर पर ही उनकी देखभाल हो रही है। उनके बेड के पास ही सक्शन मशीन लगी है। सोमवार सुबह सात बजे से ही अवंतिका फेज-2 में बिजली नहीं थी। दोपहर बाद तक इनवर्टर भी जवाब दे गया। इसके बाद श्रेयांशी परेशान हो गईं। तरुण के गले में पाइप डला है, मशीन के जरिये थोड़ी-थोड़ी देर बाद उन्हें सक्शन देना होता है। जब शाम के सात बजे बिजली आई तब श्रेयांशी ने राहत की सांस ली। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें