बिजली की मांग में कमी होने पर लखनऊ मुख्यालय के आदेश से हरदुआगंज पावर हाउस की सात नंबर यूनिट में उत्पादन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से सात नंबर यूनिट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कराया गया है। इस यूनिट से 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। अब 660 मेगावाट वाली दस नंबर यूनिट से पूरा उत्पादन लिया जा रहा है।
250 मेगावाट वाली नौ नंबर यूनिट से 234 मेगावाट और 250 मेगावाट वाली आठ नंबर यूनिट से 223 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 1270 मेगावाट वाली इस तापीय परियोजना से मौजूदा समय में 1117 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।