फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सड़क में गड्ढे, नगर निगम मौन

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट चौराहा पर टूटी सड़क। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी नगर निगम शहर का करीब दो दर्जन गड्ढों को भरने पर कोई ध्यान नहीं है। हालत यह हैं कि आए दिन इन गड्ढों में बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों को भी क्षति हो रही है। इस बारे में स्थानीय नागरिक अफसरों से लेकर विधायक और सांसद से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। बारिश के मौसम में तो जल भराव होने पर लोगों को गड्ढे दिखाई नहीं देंगे और वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे। इतना सब कुछ होने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी मौन बने हुए हैं। नागरिक यह जानना चाहते है कि आखिर निगम के अधिकारियों को इन गड्ढों को भरने के लिए किसके आदेश का इंतजार है। यह मुख्य मार्ग तो बानगी हैं, शहर की गलियों में गड्ढों की भरमार है और वहां पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

केस-1
नगर निगम कार्यालय से 100 मीटर दूर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने 10 फुट का गड्ढा है, सड़क भी उख़ड़ी हुई है। कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन, जनपद न्यायालय जाने वालों का यह मुख्य मार्ग है। अफसरों की इस मार्ग से आवाजाही रहती है, इसके बावजूद इस सड़क के गड्ढों को भरने पर कोई ध्यान नहीं है। स्थिति यह है कि ज्यादा स्पीड होने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
केस -2
आईटीआई से बरौला रोड पर करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। चार गड्ढे भी हैं, जिसके कारण दिन और रात के समय हर रोज अनगिनत लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र भी हैं, यहां शहर के उद्यमियों के अलावा आईटीआई में पढ़ाई के लिए विद्यार्थी भी जाते हैं।
विज्ञापन

केस-3
सेंटर प्वाइंट: समद रोड से स्टेट बैंक तक 700 मीटर लंबी लंबी सड़क बदहाल है। इस रोड में हो रहे गड्ढे और उखड़ी सड़क वाहन चालक और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी बनी हुई है। इस रोड पर तीन गड्ढे भी है जिनके कारण अक्सर कर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
केस-4
केला नगर चौराहे से लेकर क्वार्सी चुंगी तक करीब छह सौ मीटर लंबी सड़क है। यह जे एन मेडिकल कालेज के अलावा अमी निशा जैसे भीड़भाड़ वाले बाजार को जोड़ती है। इस रोड में सात गड्ढे हैं, जिनके के कारण लोगों को परेशानी होती है।
केस-5
आगरा रोड: हाथरस अड्डे से लेकर सासनीगेट चौराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क में करीब आठ गड्ढे हैं। साथ ही सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत होती है। कई बार वाहन खराब जाने से यहां जाम लग जाता है।
यहां भी है गड्ढ़ों की भरमार
- पुलिस कंट्रोल रूम से तस्वीर चौराहा, पुलिस लाइन गेट, तस्वीर महल से दीवानी गेट, स्टेशन रोड से सेंटर प्वांइट चौराहा तक, स्टेशन रोड से छर्रा पुल तक, मीनाक्षी पुल से सेंटर प्वांइट, गांधी आई तिराहा, मैरिस रोड चौराहा तक, अमीर निशां चौराहा से मैरिस रोड, बस स्टैंड से हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा आगरा, मथुरा रोड तक, एटा चुंगी चौराहा, बरौला रोड से सारसौल चौराहे से रोडवेज वर्कशॉप, सारसौल चौराहासे बीमा नगर गढ़िया मोड़ तक, एएमयू गेट से जमालपुर रोड पर, मसूदाबाद चौराहा से रघुवीरपुरी रोड, केला नगर चौराहा से क्वार्सी चुंगी रोड पर, पराग डेयरी के सामने क्वार्सी रामघाट रोड, ओएलएफ संत फिदेलिस स्कूल से किशनपुर तक, आईटीआई रोड पुलिस चौकी से बरौला रोड, घुड़िया बाग स्थित बिजलीघर तक।
विज्ञापन

पब्लिक बोल ...
सड़क पर गड्ढ़ों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।
- चिराग वार्ष्णेय
शहर में सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए तो बारिश में हालात और खराब हो जाएंगे, जल्द ही इन गड्ढ़ों को भरा जाना चाहिए। ताकि नागरिकों को तकलीफ न हो।
- प्रांजुल गर्ग

आगरा रोड निकट सासनी गेट चौराहा पर सड़क पर गड्ढा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें