विवि परिसर में पहली बार 2025-26 शैक्षिक सत्र एमएससी के एग्रोनॉमी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्लांट जेनेटिक्स एवं प्लांट पैथोलॉजी की पढ़ाई शुरू हुई।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में 1 सितंबर को परास्नातक की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन परास्नातक के 150 विद्यार्थी पढ़ने आए।
विज्ञापन
विवि प्रशासन का कहना है कि कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। विवि परिसर में पहली बार 2025-26 शैक्षिक सत्र एमएससी के एग्रोनॉमी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्लांट जेनेटिक्स एवं प्लांट पैथोलॉजी की पढ़ाई शुरू हुई।
इसके अलावा एमए के राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, रक्षा अध्ययन एवं शिक्षा शास्त्र, एम.कॉम, एलएलएम की पढ़ाई शुरू हो गई। इन पाठ्यक्रमों में 675 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अनवरत बारिश होने और जलभराव की वजह से पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही है।