मनोज गौतम ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आगरा जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप काॅल करके कहा कि मैं जीतू बिलखौरा बोल रहा हूं। तुम ऐसे ही व्यापार व कमाई अकेले ही करते रहोगे तो हमें कौन समझेगा। उन्होंने बोला कि फालतू की बात न करो पुलिस में शिकायत कर दूंगा।
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की विक्रम काॅलोनी निवासी होर्डिंग विज्ञापन कारोबारी के घर पर चौथ न देने पर फायरिंग करने के मामले में तीन नामजद व आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विक्रम काॅलोनी के मनोज गौतम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त को वह अपनी रिश्तेदारी में एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आगरा जा रहे थे। तभी रात 9:20 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप काॅल करके कहा कि मैं जीतू बिलखौरा बोल रहा हूं। तुम ऐसे ही व्यापार व कमाई अकेले ही करते रहोगे तो हमें कौन समझेगा।
उन्होंने बोला कि फालतू की बात न करो पुलिस में शिकायत कर दूंगा। फिर जीतू ने पूछा कि इस समय कहां हो। इतना सुनकर उन्होंने फोन काट दिया। रात करीब 10:28 बजे जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी बिलखौरा खुर्द थाना सासनी हाथरस, उसके साथी मनोज गौड़ के अलावा 10 युवक हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज कर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
घर में मौजूद विपिन, वैभव व अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की गई और चौथ मांगने लगे। आरोपियों के डर से मनोज कमरे में बंद हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मनोज का आरोप है कि जीतू बिलखौरा द्वारा पहले भी उनसे चौथ मांगी जा चुकी है।
आरोप है कि उपेंद्र गुप्ता निवासी स्क्वायर टावर मैरिस रोड व्यापार को लेकर रंजिश मानता है। इस बार भी होर्डिंग विज्ञापन का ठेका उसे मिल जाने से रंजिश मान रहा है। दो दिन पूर्व भी उसे एक माह के अंदर देख लेने की धमकी भी दी थी, जिसका ऑडियो भी उनके पास है। आरोप है कि जीतू व मनोज गौड़ उसी के इशारे पर काम करते हैं। इनसे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में कारोबारी द्वारा जीतू उर्फ जितेंद्र, मनोज गौड़, उपेंद्र गुप्ता समेत आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।