फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहशत में घरों पर लगे पोस्टर, जिसमें लिखा है- दबंगों के डर से मकान बेचने को मजबूर

Fri, 10 Mar 2023 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद डिप्टीगंज में घरों पर पोस्टर लगे हुए दिखे। पोस्टर पर लिखा था कि दबंगों के डर से मकान बेचने को मजबूर, यह मकान बिकाऊ है। 
विज्ञापन
मकान पर लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद डिप्टीगंज इलाका शराब पीकर दबंगई करने वाले युवकों की दहशत में है। इसी दहशत के क्रम में लोगों ने शुक्रवार को अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। इस दौरान पोस्टर हटाने पहुंचे लैपर्डकर्मियों को विरोध कर लौटा दिया। बाद में इंस्पेक्टर ने पहुंचकर लोगों को समझाया और आरोपी गुट के दो युवक हिरासत में लिए। तब जाकर पोस्टर हटवाए गए।

विज्ञापन


इलाके की महिला कमलेश देवी की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई। जिसमें कहा गया कि इलाके में कुछ रंगबाज युवक नशे में दबंगई करते फिरते हैं। अपने घर पर बाहर से लोगों को बुलाते हैं और उन्हें नशा कराते हैं। राह चलती महिलाओं व बहन बेटियों से अभद्रता करते हैं। विरोध पर धमकी दी जाती है और बच्चों पर भी इसका असर पड़ता है। 

पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आक्रोशित होकर इलाके में चार दर्जन से अधिक मकानों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। शुरुआत में इस सूचना पर लैपर्डकर्मी पहुंचे तो उन्हें विरोध कर भगा दिया। बाद में इंस्पेक्टर गांधीपार्क वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को समझाया और महिला की ओर से दी गई तहरीर पर बिट्टू व सनी को मौके पर पकड़ लिया गया। साथ में दोनों पकड़े गए युवकों सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर ये पोस्टर हटे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन लोगों में पहले सेझगड़ा है। इसी क्रम में ये पोस्टर लगाए गए थे। मगर उन्हें समझा दिया गया। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें