फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम हो जाएगा: नए अधिकारी आए हैं, मेरे खास यार हैं, 10 हजार लेकर आ जाओ, डाक कर्मी और एक पिता की ऑडियो वायरल

Sat, 30 Aug 2025 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

5.37 मिनट की ऑडियो क्लिप में पैसे मांगने वाला यह भी कह रहा है कि दामोदर बैठे रहें दाम करें सब काम। अमर उजाला इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ऑडियो क्लिप में अब एक ऐसी ऑडियो क्लिप सामने आई है जिसमें ग्रामीण डाक सेवा (जीडीएस) में चयनित पलवल के एक युवक के पिता से हाथरस के शहरी क्षेत्र में ज्वाइनिंग कराने के लिए 10 हजार रुपये लेकर आने की मांग की गई है। युवक का पिता चाहता है कि उसके बेटे की ज्वाइनिंग शहरी इलाके में हो। उसके रहने और खाने में परेशानी न हो, इसके लिए वह पैसे देने को तैयार है। 

विज्ञापन


5.37 मिनट की ऑडियो क्लिप में पैसे मांगने वाला यह भी कह रहा है कि दामोदर बैठे रहें दाम करें सब काम। अमर उजाला इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। इस प्रकरण की शिकायत विभाग के अलीगढ़ मंडल मुख्यालय पहुंच चुकी है जिसके बाद जांच चल रही है।

इस मामले की शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों तक भी शिकायतकर्ता ने मेल से शिकायत की है। ऑडियो क्लिप को मेल में अटैच करके भेजा है। विभागीय जांच की अपनी प्रक्रिया है। वही जांच प्रक्रिया चल रही है। यह भी देखा जा रहा है कि जो बातें सामने आ रही हैं वह धरातल पर कितना वजन रखती हैं। - अवधेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, अलीगढ़ डाक मंडल

यह भी पढ़ें... डाकखाने पर छापा मारना है: 'वहां कैश शॉर्ट है, मुर्गा पार्टी भी रोज हो रही है', अफसर-कर्मचारी की ऑडियो वायरल
वायरल हो रही ऑडियो क्लिप के कुछ अंश
युवक - गुरुजी आप उसकी कह रहे थे न मेडिकल की, आज बन जाएगा, आप काम तो करवा दोगे
डाक कर्मी - अरे करवा देंगे यार कितनी बार कहेगा
युवक- लो मेरे पापा से बात कर लो
पिता- देखो जी मेडिकल तो हो गया, एक बार रिपोर्टिंग अलीगढ़ पता करके देख लो
डाक कर्मी- देखो इसका मेडिकल करवा लो। पहले तो यहां से ले देकर हो जाता था, अब बात ऊपर तक पहुंच गई है। (एक अधिकारी का पदनाम लेकर ) आ गए हैं नए। मेरे खास यार हैं। काम हो जाएगा तुम्हारा, मेडिकल बनवा कर चले आओ। दस हजार जेब में डाल लाओ। हाथ के हाथ तुम्हारा कांड हो जाएगा।

विज्ञापन

पिता - क्या नाम है जो नया अफसर आया है।कहां का रहने वाला है।
डाक कर्मी - (अफसर का नाम बताते हुए).. अलीगढ़ का।
पिता - पैसा कितने लग जाएंगे कम से कम बताओ, हम भी गरीब हैं।
डाक कर्मी - कम से कम 10, ये मैंने तुम्हें ऐसे बता दिए हैं कि बड़ा अधिकारी कभी हजार दो हजार तो लेता नहीं।
पिता - किसी बड़े शहर में ड्यूटी दे दो 5 हजार रुपये और फालतू ले लो। मथुरा में देदे, आगरा में देदे
डाककर्मी - न न अपने रीजन से बाहर नहीं जा सकते। हाथरस में दे सकते हैं। इस काम को करवा सकते हैं। पहले ज्वाइन हो जाए फिर यह काम तो हाथ में है।
(ऑडियो क्लिप में युवक का पिता कह रहा है कि गांव में तैनाती पर उसके बेटे को खाने की समस्या होगी क्योंकि उसे खाना बनाना नहीं आता। शहर में पोस्टिंग होगी तो होटल की सुविधा मिल जाएगी। इसी तरह की तुलनात्मक बातें हो रही हैं। डाक कर्मी पिता को भरोसा दे रहा है कि उसके होते हुए सब हो जाएगा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें