इन दो प्रमुख संपत्तियों पर होगा कब्जा
न्यायालय ने सरफेसी एक्ट-2002 की धारा-14 के तहत बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए संपत्तियों पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है। इसमें दोदपुर स्थित संपत्ति, हाउस नंबर 4-1482-ए, जिसका कुल क्षेत्रफल 1635.40 वर्ग मीटर है, शामिल है। यह संपत्ति महविश खान और शाहनवाज खान के नाम दर्ज है। इसके अलावा गांव महेशपुर में जमीन, खाता संख्या-1 क ख की कुल 8860 वर्ग मीटर भूमि, जो शाहनवाज खान के नाम पर है और एजुकेशनल सोसाइटी लीज पर दी गई है। यह जमीन भी बैंक के कब्जे में देने के आदेश हैं ।
मीट निर्यातक ने खरीदी एक संपत्ति
दोदपुर स्थित संपत्ति, हाउस नंबर 4-1482-ए, जिसका कुल क्षेत्रफल 1635.40 वर्ग मीटर है, उसको शहर के प्रसिद्ध मीट निर्यातक हाजी जहीर कुरैशी ने बैंक से नीलामी में खरीद लिया है। हाजी जहीर ने बताया कि उनको अभी संपत्ति पर कब्जा नहीं मिला है। हाजी जहीर जिले के टॉप 10 जीएसटी टैक्स देने वालों में से एक हैं। इसके अलावा हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 में हाजी जहीर भी शामिल किए गए। उनकी नेटवर्थ 2300 करोड़ रुपये है। उन्हें देश के अमीरों में 970वां स्थान प्राप्त हुआ है। वह वर्ष 2018 से आयकर विभाग अलीगढ़ में सबसे ज्यादा कर अदा करने वाले टॉप टेन कारोबारियों में शामिल हैं।