फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिसकर्मी बताकर दंपती से लूटे गहने, खाते से पार किए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक दंपती को कार में बैठा लिया। रास्ते में सोने के आभूषण व एटीएम ले लिया। रास्ते में उन्हें उतारकर भाग गए। दंपत्ती के खाते से शातिरों ने 1.10 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


पीड़ित कुंवरपाल सिंह निवासी पला चांदपुर थाना खैर हाल निवासी बल्लभगढ़ ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ खैर में आयोजित शादी समारोह में होने के लिए आए थे। शनिवार की शाम को बल्लभगढ़ जाने के लिए खैर में बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक कार में सवार तीन लोग उनके पास आए। वह खुद को सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी बताने लगे। उन्होंने बल्लभगढ़ जाने के लिए रास्ता पूछा। अपनी बातों में फंसाकर दंपत्ती को कार में बैठा लिया। रास्ते में शातिरों ने चालाकी से महिला के कुंडल और कुंवरपाल का एटीएम कार्ड पार कर दिया। रास्ते में टप्पल क्षेत्र के गांव कुराना के पास उन्हे उतार दिया और भाग गए।

पीड़ित दंपत्ती को धोखाधड़ी का अहसास तब हुआ जब पीड़ित के पास मोबाइल पर बैंक से रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हुए। पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते से अब तक दो बार में कुल 1.10 लाख रुपये निकाल लिए हैं। मामले की शिकायत उन्होंने टप्पल थाने में की है।
विज्ञापन


सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव कुराना के पास दंपत्ति के साथ कार सवारों ने टप्पेबाजी की है। बातों में फंसाकर कुंडल, मोबाइल और रुपये पार किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें