नाला और सड़क निर्माण के संबंध में लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके बाद ही मामले की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। अब पूरे मामले की जांच होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ शासन स्तर से ही कार्यवाही की जाएगी। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
बारिश में हुआ जबरदस्त जलभराव
मंत्री संदीप सिंह के घर के सामने इस पूरे रोड पर जरा सी बारिश में जबरदस्त जलभराव हो जाता है। निर्माण कार्य के दौरान भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।