फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड: पूजा शकुन पांडेय की रिहाई का रास्ता साफ, गैंगस्टर में भी मिली जमानत

Fri, 08 May 2026 09:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

26 सितंबर 2025 को खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। विवेचना के दौरान अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडे का नाम सामने आया। 
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलीगढ़ के बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड के आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय की रिहाई का रास्ता साफ कर दिया है। हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद अब गैंगस्टर मामले में भी उनकी जमानत मंजूर हो गई है। यह फैसला न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला की कोर्ट ने दिया है।

विज्ञापन


मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र का है। 26 सितंबर 2025 को खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। विवेचना के दौरान अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडे का नाम सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अन्नपूर्णा भारती को 11 अक्टूबर 2025 को जयपुर से मथुरा जाने के दौरान गिरफ्तार किया। वहीं अशोक पांडे, शूटर फजल और आसिफ के खिलाफ हत्या व गैंगस्टर मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें