26 सितंबर 2025 को थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर हुए इस हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय साजिश के आरोपी हैं।
अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय की जमानत अर्जी पर 8 जनवरी को न्यायालय में बहस हो गई। बहस के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है। अब शुक्रवार तक निर्णय आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में पूजा के पति अशोक पांडेय व दो शूटरों की जमानत पूर्व में खारिज हो चुकी है। 26 सितंबर 2025 को थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर हुए इस हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय साजिश के आरोपी हैं।
उन पर दो शूटरों के जरिये हत्या कराने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट में अशोक पांडेय व दो शूटरों की जमानत अर्जी पहले ही खारिज की जा चुकी है। अब पूजा की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को बहस के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है।