फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक में ही राजनीति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक से ही राजनीति शुरू हो गई। विपक्षी वार्ड सदस्यों ने बैठकों का बहिष्कार किया। कोरम पूरा न होने के कारण सभी बैठकें स्थगित कर दी गई। दर्जनों पंचायतों की बैठक स्थगित हुई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी बैठकें शुक्रवार आज आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानों के शपथ ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक होनी थी। लेकिन पहले दिन ही राजनीति शुरू हो गई। दर्जनों ग्राम पंचायतों में विपक्षी वार्ड सदस्यों ने बैठकों का बहिष्कार कर दिया। कुछ ग्राम पंचायत सदस्य बैठकों में तो पहुंचे, लेकिन परिचय के तुरंत बाद वर्कआउट कर गए। बता दें कि अलीगढ़ की 867 ग्राम पंचायतों में से 460 ग्राम प्रधानों का ही सदन पूरा हो सका था। इनकी ग्राम पंचायतों में प्रधान के अलावा दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद थे। शेष बची 407 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं हो सकी।
इन ग्राम पंचायतों में प्रशासक पूर्व की भांति तैनात हैं और वित्तीय व प्रशासनिक काम संभाल रहे हैं। शपथ भी मात्र 459 प्रधानों की हुई। बिजोली की ग्राम पंचायत खंडया की प्रधान किसी मामले में जेल में निरुद्ध होने के चलते शपथ नहीं ले सकी। शेष 459 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को प्रथम बैठक होनी थी। इसमें नियोजन समेत छह समितियों के अध्यक्ष चुने जाने थे। लेकिन दर्जनों ग्राम पंचायतों में विपक्ष के बहिष्कार के चलते ऐसा नहीं हो सका। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि जिन पंचायतों में बैठक नहीं हो सकी है, वहां शुक्रवार को बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन समितियों का होगा गठन
1, नियोजन एवं विकास समिति
2, निर्माण कार्य समिति
3, स्वास्थ्य समिति
4, जल प्रबंधन समिति
5, ग्राम शिक्षा समिति
6, प्रशासनिक समिति
7, निगरानी समिति
चार समितियों के प्रधान तो बाकी समिति सदस्यों के हवाले
अलीगढ़। एडीपीआरओ मो राशिद ने बताया कि ग्राम प्रधान नियोजन व विकास, ग्राम शिक्षा तथा प्रशासनिक समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं। लेकिन कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायत वार गठित निगरानी समिति के अध्यक्ष भी प्रधान ही होंगे। अन्य समितियों के अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्यों में से बनाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें