फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में नगर निगम सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को चार सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी एवं बिल्लू चौहान ने सफाई कर्मचारी के परिजन को नगर निगम में नौकरी देने, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने एवं लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। प्रदीप भंडारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है। इस अवसर पर राधेलाल धूरी, आनंद शास्त्री, मानिक लाल नागर, राधेश्याम अकेला, बिरजू, चंचल, कमल, रूपेश आदि मौजूद थे।
लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह महीने के लिए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन पर रोक लगा दी है। भाजपा के मुख्यमंत्री लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। सफाई कर्मचारी प्रदेश सरकार के विरुद्ध लामबंद न हो जाए, इसलिए छह महीने की रोक लगा दी है। यह तानाशाही है। इसे सफाई कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें