फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात तक राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर हो जाएंगे गायब 

Sun, 29 Oct 2017 01:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव 2017 की शुक्रवार देर सायं अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर, होर्डिंग, वाल राइटिंग की शामत आ गई है। आयोग के 48 घंटे में राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाने के आदेशों के अनुपालन में शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में अभियान चलाया गया। हालांकि नगर निगम क्षेत्र में अभियान की धमक दिखाई नहीं दी। यहां नगर निगम में ही निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती की नेम प्लेट अभी भी नजर आई तो महानगर में भी कई स्थानों पर भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के बैनर नजर आए। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल द्वारा शुक्रवार सायं निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आयोग ने 48 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर व अन्य प्रचार सामग्री हटवाने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद शनिवार को सभी एसडीएम ने तहसील टीमों की मदद से नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्रचार सामग्री हटवाई, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में अभियान इक्का दुक्का पोस्टर बैनर हटवाने तक सीमित रहा। यहां तक कि नगर निगम के जवाहर भवन स्थित मेयर कार्यालय पर निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती की नाम पट्टिका अभी भी लगी नजर आई।
विज्ञापन


इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं रहीं। महानगर के अन्य प्रमुख चौराहों समेत अन्य स्थलों पर भी अभी भी विभिन्न दलों के पोस्टर बैनर लगे दिखाई दिए। एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा ने स्वीकार किया कि नगर पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर प्रचार सामग्री हटवा दी गई है। लेकिन नगर निगम क्षेत्र में अभी काम बाकी है। रविवार सायं तक इन्हें भी हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें