। कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता लीडर को निलंबित किए जाने पर कांग्रेस के एमएलसी चुनाव प्रभारी और युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा टोटो ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि राजीव लीडर कांग्रेसी थे और रहेंगे। राजीव लीडर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिससे उनके पार्टी विरोधी होने की बात सामने आती हो।
उन्होंने कहा कि राजीव का निलंबन पूरी तरह गलत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्टी नेताओं को गुमराह कर रहे हैं कि राजीव लीडर के पास कोई पद नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि तत्कालीन प्रदेश प्रभारी विदित चौधरी ने राजीव लीडर को जिला कोऑर्डिनेटर का पद देने की घोषणा हमारे सामने की थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोन टू के पूर्व प्रवक्ता इरशाद अहमद सलीम कहते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों में आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है। चुनावी मौसम में यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसको लेकर कार्यकर्ता मायूस न हों। उन्होंने दावा किया कि शहर जिला और विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी न संभाल पाने वाले पदाधिकारियों की कांग्रेस आला कमान जल्दी दिसंबर महीने में छुट्टी कर देगा।