एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। एसएसपी ने देर शाम कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
एसएसपी ने मतदान केंद्रों पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के साथ चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। मतदाताओं से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराएं। मतदाताओं के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को निर्धारित परिधि के अंदर प्रवेश न करने दें।
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मतदान केंद्र को छोड़कर न जाएं। बूथों के बाहर प्रत्याशी का एक ही एजेंट बिना मोबाइल फोन के रहेगा। जबकि प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से 200 मीटर की दूरी पर लग सकेंगे। पुलिस एवं प्रशासन का कोई भी कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें और मतदान केंद्र पर पूरी निगरानी रखें। पुलिसकर्मियों के भोजन, पानी आदि की व्यवस्था मतदान केंद्र पर ही कराई जाएगी। पुलिस कर्मी मतदान के बाद अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ही बस से ईवीएम को सुरक्षित लाकर स्ट्रॉंग रूम में जमा कराने के बाद ही निर्वाचन की ड्यूटी से मुक्त होंगे।
जिले में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति
-294 संवेदनशील हेलमेट यानि छोटे-छोटे मिश्रित आबादी वाले इलाके
- 209 अति संवेदनशील मतदान केंद्र
- 436 संवेदनशील मतदान स्थल
-240 क्रिटिकल पोलिंग बूथ
- 120 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 5000 दरोगा, सिपाही व होगमार्ड
- 36 अंतर जनपदीय व अंतर राज्यीय बैैरियर, 65 पुलिस- पिकेट, 54 चेक पोस्ट
- हरियाणा - पलवल सीमा पर एक राज्य बैरियर बनेगा।