फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में रहेंगे पांच दिग्गज

Fri, 16 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण का मतदान कल शनिवार को होने जा रहा है। इस बार जिले के चंडौस, खैर और टप्पल ब्लाक में यह चुनाव है। इस चरण में भी पुलिस प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराना बड़ी चुनौती है। इसकी बड़ी वजह पंचायत की रंजिश से जुड़ा टप्पल का ज्ञानी हत्याकांड भी है। दूसरा मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे का चुनाव क्षेत्र भी इसी चरण में है। सुधीर चौधरी के खिलाफ उनकी राजनीतिक विरोधी शशी सिंह ने कई प्रत्याशी मैदान में उतार रखे हैं। पुलिस प्रशासन ने इन वजहों को ध्यान में रखकर तैयारी की है और इस चरण में पांच दिग्गजों को पुलिस निगरानी में रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसपीआरए संसार सिंह के अनुसार इस चरण में जिला पंचायत के टप्पल वार्ड 20 से प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी, टप्पल वार्ड 19 से प्रत्याशी भाकिद नेता अनिल तालान, खैर वार्ड 24 के सपा प्रत्याशी दीपक चौधरी के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, खैर वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर, चंडौस के वार्ड 17 से पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के भतीजे उपेंद्र सिंह नीटू को निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया है। इन पांचों के पीछे एक कलस्टर मोबाइल रहेगी, जिसमें एक एसआई-चार सिपाही मय कैमरा रहेंगे। इनकी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
इस दौरान सुधीर चौधरी को उनकी पत्नी के चुनाव क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह तेजवीर सिंह गुड्डू चूंकि प्रत्याशी नहीं है, इसलिए उन्हें अपने बेटे के चुनाव क्षेत्र में बूथ पर जाने और वोट मांगने की अनुमति नहीं होगी। इनकी गाड़ियों में दो से ज्यादा लोग नहीं होंगे और काफिला भी नहीं होगा। पुलिस गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर टोकेगी और अगर यह नहीं मानते हैं तो अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। फिर अधिकारी अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें