फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में मारपीट स्कूल में तोड़फोड़

Fri, 16 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के आगरा रोड इलाके के एक निजी कॉलेज में बृहस्पतिवार दुपहर पूर्व व मौजूदा छात्रों के गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच बचाव में आए प्रॉक्टर टीम के सदस्य के साथ भी हाथापाई कर दी। साथ ही कॉलेज में तोडफ़ोड़ तक कर दी। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बना। मगर बाद में मामला थाने तक पहुंचा। जहां शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि बीएससी के कुछ फेल हो चुके छात्रों का मौजूदा छात्रों से किसी बात पर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद में बदला लेने के इरादे से पूर्व छात्र कॉलेज पर आ धमके और अंदर उनकी तलाश करने लगे। इस दौरान दोनों गुटों में आमना-सामना होते ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक छात्र के चोट भी आई। इसी बीच प्रॉक्टर टीम के सदस्य धर्मेंद्र कुमार के साथ भी हाथापाई कर दी। साथ ही वहां तोडफ़ोड़ भी कर दी। बाद में जब पूरा स्टाफ एकत्रित होकर आया तो पूर्व छात्रों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें