बीती 21 अगस्त को गांव तेवथू के निकट एक प्राइवेट स्कूल से गायब हुईं कक्षा आठवीं की दो छात्राओं को पुलिस ने 25 अगस्त रात कोटा राजस्थान से बरामद कर लिया। छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में बयान होने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
गांव बूलापुर निवासी कर्णपाल शर्मा की बेटी नूतन शर्मा व पेंडरा निवासी संजय सिंह की बेटी प्रियंका स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थीं। परिजनों अनहोनी की आशंका जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न फोन लोकेशन के जरिए छात्राओं को कोटा में खोज निकाला।
छात्राएं स्कूल से निकलने के बाद साइकिल से राजगांव चौराहा पर पहुंची और वहां साइकिल छोड़कर ऑटो से कासगंज पहुंच गईं। उसी रात ट्रेन में बैठकर कोटा पहुंच गईं। छात्राएं फिलहाल स्वत: ही नाराज होकर घर से जाने की बात कह रही हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्राओं से पूछताछ की जा रही है।