फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नशीली चाय पिला कर ई-रिक्शा, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूटे, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 27 Aug 2024 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर वाॅटर पार्क के पास एक चाय की दुकान पर ई-रिक्शा को रोका। बदमाशों ने चालक को चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। बदमाश जेब में रखे 5000 रुपये, मोबाइल और ई-रिक्शा लूट कर चालक को झाडियों में फेंक कर फरार हो गये।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोरावर थाना क्षेत्र के गांव नादा वाजिदपुर निवासी एक ई रिक्शा चालक को बदमाशों ने चाय में नशीला पदार्थ पिला कर 5000 रुपये, मोबाइल और ई रिक्शा लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसको झाड़ियों में फेंक कर चले गए। पुलिस ने मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोरावर थाना क्षेत्र के गांव नादा वाजिदपुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र प्रसादीलाल ने बताया कि 25 अगस्त को सुबह आठ बजे के करीब घर से ई-रिक्शा लेकर खेरेश्वर चौराहे की तरफ गए। वहां पर दो युवकों ने लोधा थाने के लिए 100 रुपये भाड़े पर ई रिक्शा बुक कर लिया। अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर वाॅटर पार्क के पास एक चाय की दुकान पर ई-रिक्शा को रुकवाया। बदमाशों ने उसको चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया।

उसकी जेब में रखे 5000 रुपये, मोबाइल और ई-रिक्शा लूट कर चालक को झाडियों में फेंक कर फरार हो गये। 24 घंटे बाद युवक को होश आया तो वह पैदल ही अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग युवक को लेकर लोधा थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें