हरदुआगंज पुलिस, अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए। बिना लाइसेंस के रिहायसी इलाके में आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को कस्बा हरदुआगंज के रिहायशी क्षेत्र में आतिशबाजी के अवैध भंडारण की जानकारी मिली। जिसपर एएसपी नीरज जादौन के नेतृत्व में हरदुआगंज पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बॉबी सक्सेना के मकान पर छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये की अवैध पटाखे बरामद किए। हालांकि आरोपी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।