फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ढाई साल की बच्ची की हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं पिता, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Fri, 07 Jun 2019 05:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ढाई साल की मासूम की हत्या का खुलासा करते हुए भले ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर बेटी का पिता पुलिस की इतनी भर कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उनका साफ कहना है कि बेटी की हत्या आरोपी जाहिद के घर में हुई है, इसलिए अन्य लोग भी इसमें दोषी हैं, उन्हें भी जेल भेजा जाए। अगर पुलिस ने 24 घंटे में उसकी मांग पूरी न की तो वह थाने पर आत्मदाह को विवश होंगे।

विज्ञापन


उसने राजनेताओं द्वारा प्रशासन की ओर से दो लाख रुपये मुआवजे का चेक देकर धरना खत्म कराने का विरोध करते हुए कहा है कि यह चेक उसे स्वीकार नहीं है। प्रशासन चाहे तो यह चेक वापस ले जा सकता है। उसे तो बेटी की हत्या पर न्याय चाहिए। वहीं एसएसपी की ओर से लगातार परिवार को भरोसा दिलाया जा रहा है कि मामले में अभी जांच जारी है। साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पिता के घर पर बुधवार सुबह से ही लोगों की आवाजाही का क्रम शुरू हो गया था। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें दो लाख रुपये का चेक सांसद व विधायक के जरिये दिलवाकर खरीदने की कोशिश की है। मगर वह रुपयों का लालची नहीं है, जब तक कि उसे न्याय नहीं मिलेगा वह चुप नहीं बैठेगा। नेताओं ने भी यह चेक मुझे देकर मेरे परिवार की इज्जत पर बट्टा लगा दिया है। जब घर में हत्या हुई और चार दिन तक कोई सामने नहीं आया तो अन्य परिजन भी दोषी हैं। जब तक वह गिरफ्तार नहीं होते, न्याय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरने पर हमारे परिवार को बुलाया गया। हम वहां गए और हमारी बिना रजामंदी के धरना खत्म कर दिया गया और हमें बताया तक नहीं गया। पिता ने समाज से सहयोग की अपील की है और प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अन्यथा आत्मदाह की चेतावनी दी है, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बता दें कि 30 मई से लापता बच्ची की 2 जून को लाश मिली थी। इस मामले में धरना प्रदर्शन, हंगामे के बीच 4 जून को पुलिस ने दो आरोपी जाहिद व असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मंगलवार शाम मामले में धरना खत्म कराया गया है।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि, इस मामले में मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि हम परिवार के साथ हैं और जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जा रहे हैं कार्रवाई की जा रही है। अभी दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उन पर रासुका के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है। वहीं मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराया जाएगा। रहा सवाल अन्य आरोपियों का तो इस पहलू पर जांच चल रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई के लिए टीम को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें