फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाया मौत को गले

Fri, 07 Jun 2019 12:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अलीगढ़ थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में जलालपुर पुलिस चौकी के पास बीमारी से तंग आकर एक मेहनतकश व्यक्ति ने मौत के फंदे को गले लगा लिया। थाना दिल्ली गेट के प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया जलालपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाला 31 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र राम सिंह अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता था। 

विज्ञापन


गुरुवार रात वह सामान्य रूप से खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुरेंद्र बहुत दिनों से बीमार चल रहा था। उसे लीवर और किडनी की परेशानी थी जिस के इलाज में उसका काफी पैसा खर्च हो रहा था। 

इस कारण अक्सर वह परेशान रहता और इसका जिक्र अपने मिलने जुलने वालों से भी करता था। गुरुवार की रात को कमरे में सोने के जाने के बाद शुक्रवार की सुबह जब देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों को कुछ शक हुआ। 
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद बदहवास परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया कमरे का मंजर खौफनाक था। सामने पंखे से लटके फंदे पर सुरेंद्र कश्यप का शव झूल रहा था। यह देखकर परिवार वालों की चीख निकल गई। 

चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिंदगी की उम्मीद में सुरेंद्र को पास के नर्सिंग होम में ले जाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें