फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Recruitment Exam: कड़ी सुरक्षा में 30 व 31 अगस्त को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, यह हैं इंतजाम

Fri, 30 Aug 2024 01:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज विभाग को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी के लिए सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 30 व 31 अगस्त को होगी। अलीगढ़ जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, प्रत्येक पाली में 8904 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थी व उनके अभिभावकों के वाहनों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की छूट रहेगी। 

विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज विभाग को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें