फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा आखिरी दिन : कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न, पांचवें दिन 3869 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 10:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
एसएमबी इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के 20 परीक्षा केंद्रों पर 31 अगस्त को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। पांचवें और आखिरी दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में 17,808 अभ्यर्थियों में से 13,939 ही शामिल हुए। जबकि 3869 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की गई। पहली पाली में 8,904 में से 6,945 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 8,904 में से 7089 अभ्यर्थी शामिल हुए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली।

दिन, कुल अभ्यर्थी, परीक्षा में शामिल हुए, परीक्षा छोड़ी

  • पहला, 17,808, 13,187, 4621
  • दूसरे, 17,808,12,663, 4345
  • तीसरे, 17,808, 13,746, 4062
  • चौथे, 17,808, 13,939, 3869
  • पांचवें, 17,808, 14024, 3764

विज्ञापन

परीक्षा के बाद सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते सुबह व शाम की पाली समाप्त होने पर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गया। नौरंगाबाद से एटा चुंगी व रामलीला मैदान से दुबे का पड़ाव तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रामघाट रोड पर भी एसएमबी इंटर कॉलेज व टीआर डिग्री कॉलेज के बाहर काफी देर तक जाम लगा रहा। आगरा रोड पर हाथरस अड्डा, खिरनीगेट से सासनीगेट चाैराहा तक वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बोले अभ्यर्थी
पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्रश्न काफी आसान लगे। इस बार बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। -वर्षा, एटा
रीजनिंग के प्रश्न कुछ कठिन लगे, सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल थे। पेपर अच्छा हुआ है। अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। - पल्लवी, मैनपुरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें