फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिवाली से पहले पुलिस ने लौटाईं अपनों की खोई यादें, 382 चेहरों पर लौटी मुस्कान

विज्ञापन
खोए हुए मोबाइल को वापस लौट आते हुए एस एस पी नीरज कुमार जादौन स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किसी के मोबाइल में बच्चों की तस्वीरें थीं तो किसी में अपनों के साथ बिताए अनमोल पल, 77 लाख के मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे
विज्ञापन


अलीगढ़। किसी के लिए मोबाइल महज एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है, लेकिन उसकी फोटो गैलरी में अपनों की हजारों यादें कैद होती हैं। बच्चों के बचपन की तस्वीरें, परिवार के साथ बिताए पल और जिंदगी के अनमोल लम्हे। मोबाइल खोने के साथ ये यादें भी जैसे कहीं गुम हो जाती हैं। दिवाली से पहले अलीगढ़ पुलिस ने ऐसे ही 382 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने गुम और खोए हुए 382 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर किसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो किसी ने पुलिस का आभार जताया।

सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 382 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 77 लाख 35 हजार 736 रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। इस दौरान मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से मोबाइल की तलाश शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इन मोबाइलों को खोज निकाला। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने अलीगढ़ पुलिस की इस पहल की सराहना की।

एक साल में 1823 मोबाइल बरामद

एस एस पी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मोबाइल बरामदगी के मामले में अलीगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पिछले एक वर्ष में पुलिस टीमों ने कुल 1823 गुम और खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 42 लाख 22 हजार 682 रुपये है।
विज्ञापन


मोबाइल खो जाए तो ऐसे करें शिकायत

एसएसपी ने लोगों को सीईआईआर पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर इस पोर्टल के माध्यम से उसके आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कराया जा सकता है। इससे मोबाइल का दुरुपयोग रोकने में मदद मिलती है। मोबाइल मिलने पर उसे दोबारा अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें